Saturday, September 22, 2012

क्या पूछते हो?

जब  बे-इरादे  हम यहाँ तक आ गए हैं
तो अब भला हम से सफ़र क्या पूछते हो
वो सब मिला हम को के जो तुमने दिया है
मेरी रज़ा  इस हाल में क्या पूछते हो?

दुनिया समझ कर भी नहीं समझी हमें तो  
मेरे नज़रिए हाल तुम क्या पूछते हो
हो भी गया, अब देख ली सारी खुदाई
वापिस बुलाने की वजह क्या पूछते हो?

No comments:

Post a Comment