Sunday, September 4, 2011

रंजिश ही सही दिल ही दुखाने के लिए आ

आ फिर से मुझे छोड़ के जाने के लिए आ
पहले से मरासिम न सही फिर भी कभी तो
रस्म-ओ-रहे दुनिया ही नीभाने के लिए आ
किस किस को बताएँगे जुदाई का सबब हम
तू मुझ से खफा है तो ज़माने के लिए आ
कुछ तो मेरे पिन्दार-ऐ-मुहब्बत का भरम रख
तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ
एक उम्र से हूँ लज्ज़त-ऐ-गिरिया से भी महरूम
ऐ राहत-ऐ-जान मुझ को रुलाने के लिए आ
अब तक दिल-ऐ-खुशफहम को तुझ से हैं उम्मीदें
ये आखिरी शम्में भी बुझाने के लिए आ
माना की मुहब्बत का छिपाना है मुहब्बत
चुपके से किसी रोज़ जताने के लिए आ
जैसे तुझे आते हैं न आने के बहाने
ऐसे ही किसी रोज़ न जाने के लिए

-
अहमद फ़राज़

No comments:

Post a Comment